अजमेर. भ्रष्टाचार निरोधक दल (एसीबी) के शिकंजे में फंसे राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के उपप्रबंधक करनाल के मूल निवासी सुरेन्द्र कुमार शर्मा से जब्त किए गए काले धन में तीन हजार रुपए के जाली नोट भी मिले हैं।
रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही शर्मा को आबकारी एक्ट के तहत क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश से उन्हें जेल भेज दिया गया। अब तक शर्मा के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। एसीबी की विभिन्न टीमें मामले की तफ्तीश कर रही हैं।
दफ्तर में मिली कई बैंकों की पासबुकें
शर्मा के दफ्तर में तलाशी के दौरान विभिन्न बैंकों की कई पासबुक मिली हैं। उनकी पत्नी अरुणा शर्मा व बेटी गरिमा के नाम से लाखों रुपए जमा होने की बात सामने आई है। शर्मा ने अपने वेतन से पिछले कुछ माह से एक भी रुपया नहीं निकाला।
पत्नी के साथ संयुक्त खाते में 26 अप्रैल तक 14 लाख 71 हजार रुपए बैलेंस एसबीआई पासबुक में व बेटी के खाते में करीब एक लाख सात हजार रुपए जमा हैं। एसीबी अधिकारियों ने बैंक पासबुकों सहित अन्य लेन-देन संबंधी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। शर्मा ने केनरा बैंक के अपने खाते में अलग-अलग तारीखों पर भारी राशि जमा कराई है।
शर्मा के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सोमवार को उनके बैंक लॉकर्स खोले जाएंगे। - राकेश सक्सेना, एसपी, एसीबी पिछली खबर
Monday, August 9, 2010
Subscribe to:
Posts (Atom)

